बलिया, फरवरी 4 -- बलिया, संवाददाता। बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण योजना के तहत जिले के पांच पंचायत में भवनों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। विभाग का दावा है कि महीने के अंत तक इसे पंचायतों को सुपुर्द कर पंचायत सचिवालय का संचालन शुरू करा दिया जायेगा। ऐसे में ग्रामीण बेहद खुश हैं कि अब उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और आवेदन करने के लिए ब्लॉक, तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, उन्हें यह सब गांव में ही सुलभ होगा। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को योजना के तहत पांच पंचायत भवन निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें रसड़ा के नगहर और सरयां, पंदह के मुड़ेरा, हनुमानगंज के भिखारीपुर और दुबहड़ ब्लॉक के उद्योदवनी ग्राम पंचायत शामिल है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज विभाग को दी गई थी...