रामपुर, मार्च 19 -- शाहबाद। आंवला-शाहबाद-बिलारी राज्य राजमार्ग-125 के दिन जल्द बहुरेंगे। कोई अड़चन नहीं आई तो लोक निर्माण विभाग महीनेभर में ही इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू कराएगा। इसके बाद दस मीटर चौड़े रोड पर वाहन सरपट दौड़ेंगे। एकमुश्त व्यवस्था योजनांतर्गत टेंडरिंग से लेकर कांट्रेक्टर नियुक्त तक सारे काम निपट चुके हैं। क्षेत्र के व्यस्ततम बिलारी मार्ग पर चौड़ीकरण के बाद सफर आसान हो जाएगा। शाहबाद अपने जिले रामपुर के अलावा पांच जिलों की सीमाओं से घिरा है। रामपुर, बदायूं, संभल के अलावा बरेली और मुरादाबाद की सीमाएं भी टच करती हैं। बरेली के भमौरा से शाहबाद होते हुए बिलारी तक मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसमें बरेली जिले के अधीन वाले हिस्से का चौड़ीकरण पहले ही निपट चुका है। अब रामपुर जिले में आने वाले 25.6 किमी टुकड़े पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.