हरदोई, दिसम्बर 13 -- हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार निगम ने विभागीय जानकारियां दीं। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने जिला बाल संरक्षण समिति के कार्यों की समीक्षा की। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीते माह तीन बाल विवाह रोके गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि आठ मार्च 2026 तक 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा। सीडीओ ने निर्देश दिए गए कि समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में महिला एवं बालको से संबंधित योजनाओं एवं कानून की जानकारी रोस्टर बनाकर प्रत्येक विद्यालय में प्रदान की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...