सहरसा, अक्टूबर 4 -- महिषी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महिषी-तेघड़ा मार्ग स्थित पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे शुक्रवार को पानी में लगभग 20 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पानी में शव देखे जाने की सूचना तुरंत महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसआई उमेश पासवान और पीएसआई शिल्पी कुमारी भी मौजूद रहे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। शव की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। महिला की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.