रांची, फरवरी 21 -- नामकुम, प्रतिनिधि। युवा आगाज समिति लाली कोयनार टोली द्वारा आयोजित एकदिनी फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल का खिताब लाली फुटबॉल क्लब ने 2-1 से जीत लिया। टूर्नामेंट की उपविजेता फुटबॉल क्लब महिलौंग रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने फाइनल मैच का उद्घाटन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और सुदूर गांवों में ऐसे फुटबॉल टूर्नामेंट से युवाओं की प्रतिभा का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में महिलाओं ने सुदेश महतो से सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि आज भी लाली पंचायत सड़क के अभाव से जूझ रही है। टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीम को खस्सी, फुटबॉल और जर्सी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव, संजय मेहता, जितेन्द्र सिंह, जलनाथ चौधरी, संज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.