हल्द्वानी, दिसम्बर 19 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी होमगार्ड विभाग में तैनात महिला के बेटे की घर के पास एक नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना की वजह क्या रही, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक नारायण नगर, कुसुमखेड़ा निवासी पुष्पा देवी होमगार्ड में तैनात हैं। वह दो साल बाद रिटायर होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि उनका इकलौता बेटा 24 वर्षीय पवन कुमार उर्फ पप्पू शुक्रवार सुबह घर के नजदीक इंटर कॉलेज के पास नाले में पड़ा मिला। लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नाले से निकालकर डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच...