गुड़गांव, जनवरी 9 -- गुरुग्राम। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित वन स्टॉप सेंटर, महिला हॉस्टल और ओल्ड एज होम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू हिंसा, वैवाहिक विवाद और उत्पीड़न से संबंधित मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेणु भाटिया ने बताया कि युवा पीढ़ी में वैवाहिक रिश्तों की सही समझ विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में प्री-मैरिटल कम्यूनिकेशन सैल स्थापित किए जा रहे हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद में ये केंद्र पहले ही शुरू किए जा चुके हैं, जहां विवाह से पूर्व युवक-युवतियों एवं उ...