बरेली, दिसम्बर 4 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को महिला हेल्पलाइन जागरूकता कार्यशाला बुधवार को हुई। शुभारंभ महिला अध्ययन केंद्र की संयोजक प्रो. संतोष अरोरा ने दीप प्रज्वलन करके किया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी को आवश्यक बताते हुए विश्वविद्यालय की इस पहल को सराहनीय कहा। मुख्य वक्ता डॉ. प्रतिभा सागर ने 112, 1090 और 108 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा महिलाओं से आवश्यकता पड़ने पर निःसंकोच इन नंबरों का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कीर्ति प्रजापति ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.