बोकारो, दिसम्बर 5 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत सचिवालय भवन में महिला हितैषी पंचायतों के मंडल में अरजुवा और बुंडू पंचायत के पंचायत सदस्य सहित ग्राम संगठन की दीदियों के साथ प्रदान जेंडर पीडीपी प्रतिभागियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। दोनों पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य ने कृषि उद्यमी आदि सिल सिलेवार विवरण प्रस्तुत किया। महिला समितियों ने कहा कि पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी, लेकिन आज बदलाव देखने को मिल रहा है। महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ा है तथा पुरुषों की महिलाओं का निर्भरता बढ़ी है। महिलाएं पुरुषों के साथ मिलकर विकास की ओर समाज को अग्रसर कर रही है। सशक्तिकरण, समग्र विकास और नवाचार को बढ़ावा देना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। कार्यक्रम में विभिन्न परियोजनाओं से आये संगठनों ने अपना-अपना विकास परक सहयोग और ...