पिथौरागढ़, मार्च 9 -- अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिला हितैषी ग्राम लेलू में खुली बैठक हुई। ग्राम प्रशासक रवींद्र सिंह,डीडीओ रमा गोस्वामी,जिला पंचायती राज अधिकारी हरीश आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा हुई। रास्तों में जलभराव को दूर करने व सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। उल्लेखनीय कार्य करने पर आशा,आंगनबाडी,उप कार्यक्रम अधिकारी गोविंदी बिष्ट,एरिया कार्डिनेटर कमला पाण्डे को सम्मानित किया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी राजेंद्र अवस्थी,सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) दीपक कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.