कोटद्वार, दिसम्बर 15 -- कोटद्वार पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने के नाम पर एक महिला से 9.57 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को सोमवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अक्तूबर को स्थानीय निवासी पूनम देवी ने कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया और उनसे शेयर मार्केट में निवेश कराया गया। उक्त ग्रुप के माध्यम से साइबर ठगों ने उनसे 9.57 लाख का निवेश कराया और कोई लाभ नहीं दिया गया। इससे उन्हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ और उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.