आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के रोडवेज के पास सोमवार की दोपहर में महिला से 72 हजार रुपयों से भरा बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद महिला शोर मचाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोरा मकबूलपुर निवासी सरिता पत्नी दिनेश यादव शुक्रवार दोपहर में सिविल लाइन स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक आई थी। उसने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालकर झोले में रखा। झोले में पहले से 12 हजार रुपये और कुछ आवश्यक कागजात थे। बैंक से निकलने के बाद सरिता रोडवेज के पास पहुंचीं। तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश झोला छीनकर मौके से फरार हो गए। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। महिला ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...