प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- प्रयागराज, संवाददता। साइबर शातिर ने बहादुरगंज निवासी एक महिला से 42 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने क्रेडिट कार्ड से रुपये निकाले। पीड़िता ने मुट्ठीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहादुरगंज निवासी अंशु जायसवाल की तहरीर के मुताबिक उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। अगस्त माह में फोन के माध्यम से किसी ने उससे 42 हजार रुपये निकाल लिए। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब वह कार्ड का बिल जनरेट हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...