सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक महिला के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ओल्ड आवास विकास निवासी अंजू विज पत्नी सुरेन्द्रपाल विज ने अपने बैंक खातों से एक लाख 99 हजार रुपये की ठगी होने की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी निति अमेरिका में रहती है और हर माह खर्चे के पैसे उनके और उनके पति के बैंक खातों में भेजती है। लेकिन आठ दिसंबर को जब पैसे जमा करने का प्रयास किया गया तो रुपये खाते में नहीं आए। इसके बाद पीड़िता ने ऑनलाइन जांच की तो देखा कि उनके व पति सुरेन्द्र कुमार के बैंक खाते से से 99,500 एवं 99,500 रुपये की ठगी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...