कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर स्थित यूपीएसआईडीसी कालोनी मे रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागे दो लुटेरों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चेन के टुकड़े, बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। यूपीएसआईडीसी कालोनी जैनपुर में रहने वाले अजय सिंह की बुजुर्ग मां सोमवार को घर से टहलने के लिए निकली थी, उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने ण्पट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। महिला केशोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते,वहां से बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले में पीडित बजुर्ग महिला के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अकबरपुर पुलिस लुटेरों की तलाश शुरू की। छानबीन में पीड़ित महिला के मोहल्ले में ही रहने वाले शातिरों की संलिप्तता के संकेत मिलने के ब...