सहारनपुर, जनवरी 30 -- थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़, मारपीट और सोने के कंगन लूटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर महिला को अर्धनग्न कर पीटा भी गया। पीड़िता की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बड़गांव क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति सऊदी अरब में मजदूरी करता है। आरोप है कि गांव का ही मोहम्मद अहमद उर्फ अमन काफी समय से उस पर गलत नजर रखता था और पहले भी छेड़छाड़ कर चुका था। पीड़िता के अनुसार 28 दिसंबर 2025 की शाम करीब चार बजे वह अपने रिश्तेदारों के यहां गांव शिवदासपुर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने रास्ता रोककर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी ने उसके हाथों से सोने के कंगन भ...