हरिद्वार, मई 4 -- ज्वालापुर जुर्स कंट्री निवासी महिला के साथ गैंग बनाकर करीब एक करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पीड़िता ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि एक पूरे गिरोह ने संपत्ति दिलाने के नाम पर उसका विश्वास जीता और किस्तों में मोटी रकम हड़प ली। जुर्स कंट्री ज्वालापुर निवासी महिला अवनीत कौर ने शिकायत कर बताया कि वह अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर अपने छोटे बच्चों और वृद्ध मां के साथ हरिद्वार आकर बसी थी। मकान और दुकान खरीदते हुए उसकी मुलाकात गौरव बंसल और उसकी मां मधु बंसल से हुई, जिन्होंने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया। आरोप है कि गौरव बंसल ने प्रॉपर्टी दिखाने और इन्वेस्टमेंट के नाम पर पीड़िता से पहले नकद और फिर बैंक खाते से धीरे-धीरे लाखों रुपये वसूले। कुल मिलाकर कई खातों और व्यक्तियों को मिलाकर लगभग 70 लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.