रामपुर, जुलाई 26 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रही महिला के कुंडल छींनकर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल का उपचार कराने के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों के पास से लूटे हुए कुंडल बरामद कर लिए हैं। शहजादनगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर अहमदाबाद गांव निवासी सुंदर लाल की पत्नी कमलेश मंगलवार को खेत पर चारा काटने गई थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आए। एक ने बुर्का पहन रखा था। आरोपी महिला के कुंडल छींनने का प्रयास करने लगे थे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी कुंडल लूटकर फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.