अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। लोधा क्षेत्र में महिला से लूटपाट कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को लोगों ने दो किमी पीछाकर सूतमिल के पास दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने एक बदमाश को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। दूसरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। वहीं,पुलिस फरार बदमाश की तलाश में लगी है। खेरेश्वर चौराहे के समीप गगन कॉलेज के पास रहने वाली उषा देवी पत्नी शिव सिंह शुक्रवार की शाम घर पर थीं। परिजन एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक घर पहुंचे और उषा से कुंडल व अन्य सामान लूटकर भाग निकले। उषा के शोर मचाने पर पास में ही खाली प्लॉट में क्रिकेट खेल रहे युवक माजरा समझ गए। उन्होंने बदमाशों का पीछा करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.