दरभंगा, जनवरी 11 -- बहेड़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरजा गांव की एक महिला ने अपने देवर, ससुर व अन्य पर मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता भारती देवी ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया कि सात जनवरी की दोपहर घर में रखी देसी शराब से भरे गैलन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपितों ने उसके साथ मारपीट व अश्लील हरकत की। आवेदन के अनुसार विरोध करने पर देवर ने पिस्टल कनपटी पर सटा दी। साथ ही लाठी-डंडे से हमला कर महिला को घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए पति के साथ भी मारपीट की गयी। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर पीड़िता की जान बच सकी। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। तत्काल प्रभारी थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि कांड दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ...