बक्सर, दिसम्बर 13 -- पेज-03 के लिए कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच गांव में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला के पति और उसके बेटे को भी पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित महिला के बेयान पर स्थानीय थाना में कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार घटना के समय महिला अपने घर पर बैठी थी, तभी स्थानीय गांव निवासी शंभुनाथ प्रधान, वशिष्ठ प्रधान, कमलवास प्रधान, रोहित प्रधान और एक महिला अपने हाथों में लाठी-डंडा लेकर आए और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान महिला और उसके पति के साथ उसका पुत्र भी जख्मी हो गया। बाद में आस-पास के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह विवाद को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.