संभल, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के गांव जयरामनगर निवासी रघुनाथ पुत्र लालू ने थाना पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों द्वारा उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को रघुनाथ की पत्नी खेत की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ओमपाल, केपी, ओमबती, जुगलकिशोर और यशपाल, सभी निवासी जयरामनगर, के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...