मोतिहारी, फरवरी 11 -- चिरैया। थाना क्षेत्र के खोड़ा गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला को मारपीट कर सिर फोड़ दिया है तथा उसके गले से सोने का मंगलसूत्र नोच लिया है। मामले को लेकर ग्रामवासी शंभू प्रसाद यादव की पत्नी व घायल महिला कृष्णा देवी ने एफ आई आर दर्ज कराने के लिए थाना में एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि घटना के समय वह खाना बना रही थी। इसी बीच दरवाजे पर खड़ी उसकी बाइक को किसी ने गिरा दिया। जिससे एक कुर्सी टूट गई। जिससे उतावला होकर पड़ोसियों उनके पुत्र को मारपीट करने लगा। जिसे बचाने के क्रम में आरोपियों ने लोहे के रॉड से मार कर उसका सिर फोड़ दिया और गले से सोने का मंगलसूत्र नोच लिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि एफ आई आर दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...