उरई, नवम्बर 9 -- कालपी। मुहल्ला राजघाट निवासी अंजू शुक्ला ने 21 अक्टूबर को पुलिस को बताया था कि उसके घर के पास कुछ संदिग्ध घूम रहे थे। शक होने पर पति ने इन लोगो से पूछा कि आप लोग कौन हैं। इस बात से नाराज होकर पति ने उनके पिता से की थी। इसके बाद ऊक्त युवक ने कई बार फोन पर अभद्रता की। इसी घटना को लेकर बीती 22 अक्टूबर को ऊक्त युवक दरवाजे पर लाठी डंडे व असलहा लेकर घर में घुस आए और गला पकड़कर मंगल सूत्र छीन ले गए थे। 20 दिन बीतने के बाद कोतवाली पुलिस ने ऊक्त युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.