बरेली, फरवरी 16 -- सिल्लापुर निवासी ग्रामीण दिल्ली में काम करता है। घर पर पत्नी बच्चों के साथ रहती है। शनिवार की सुबह महिला का देवर खेत पर गया। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोग रास्ते में खड़े होकर महिला और उसके परिजनों को गालियां दे रहे थे। महिला ने गालियां देने का विरोध किया। महिला का आरोप है कि विरोध पर आरोपी डंडे-चाकू लेकर घर में घुस गए। महिला को लात-घूसों से पीटा। किसी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू हाथ में लगने से महिला घायल हो गई। घर लौटे देवर ने बीच बचाव किया। आरोपियों ने देवर से मारपीट की। महिला ने पुलिस से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...