फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- थाना जसराना के दिनौली गोरवा निवासी प्रबल प्रताप की पत्नी रानी देवी घर पर अकेली थी। डेढ़ बजे करीब अभिषेक, आशुतोष एवं सुशीला घर पर लाठी डंडे लेकर आए तथा रानी देवी को गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगे। जब पति बचाने आया तो उस पर भी हमला बोल दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...