देवघर, जनवरी 31 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना के तुलसीवरण गांव में महिला के साथ मारपीट की गयी है। पीड़िता 47 वर्षीया जितनी देवी ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में जिक्र है कि पैतृक खेत के सामने खलिहान बनाकर धान झाड़ने गई थी। तभी गांव के 40 वर्षीय धनंजय राउत के साथ रिश्तेदार पहुंच धान झाड़ने का विरोध करने लगे। गाली-ग्लौज शुरु कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यपहार करते हुए मारपीट कर खलिहान में रखे धान लूटकर ले गए। आरोपियों ने महिला के गले में पहने 4 भर चांदी की सिकड़ी छीन ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.