गोरखपुर, जून 15 -- घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला के साथ गांव का मनबढ़ छेड़खानी करने लगा। महिला के पति द्वारा विरोध कर उलाहना देने पर मनबढ़ व उसके परिजनों ने गाली-गलौज कर चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव की महिला गांव के बाहर बाग में बकरी चरा रही थी। उसी दौरान गांव का एक मनबढ़ शराब के नशे में आया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर पीड़िता के लड़के सोनू,धीरज को आते देखकर मनबढ़ फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने घर पर आकर पति से बताई। पति आरोपी के घर उलाहना देने गया तो आरोपी उसके परिजन मिलकर पति को जातिसूचक गालियां देते हुए चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस केस दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.