फतेहपुर, फरवरी 14 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती को निशाना बनाते हुए महिला के हाथ से बैग झपट लिया और फरार हो गए। बसंता का पुरवा मजरे संवत गांव निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी मनीषा और बच्चे के साथ बाइक से कौशांबी से घर लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार गुरूवार शाम करीब छह बजे कटोघन टोल प्लाजा पार कर जैसे ही वे अकोढ़िया ओवरब्रिज की तरफ बढ़े, तभी पीछे से आई बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश नगर की ओर तेज रफ्तार से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, हालांकि फुटेज में संदिग्ध नजर नहीं आए। पीड़ित ने बताया कि छीने गए बैग में सोने की एक अंगूठी, चांदी की दो अंगूठियां, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.