अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन क्षेत्र में महिला से पर्स लूट में पुलिस ने बाइक सवार दो लुटेरों को दबोच लिया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। आरोपियों के पास से लूटा गया पर्स बरामद हुआ है। बता दें कि नई दिल्ली के रॉयल अपार्टमेंट निवासी तनवीर रहमान बीते मंगलवार को पत्नी हुमैरा रहमान के साथ ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रहे थे। रास्ते में पुरानी चुंगी के पास पहंुचते ही पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे हुमैरा के हाथ में लगे पर्स को लूटकर फरार हो गए थे। पर्स में पांच हजार रुपए की नगदी,मोबाइल रखा था। फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि फुटेज व बाइक नंबर के आधार पर आरोपी समीर पुत्र नईम और साहिल पुत्र साबिर निवासी जाकिर नगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लूट...