फिरोजाबाद, जनवरी 27 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव में पशुओं को चारा डालने गई महिला को दो लोगों ने बदनीयत से दबोच लिया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपियों के परिजनों ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़िता ने थानें में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव की महिला 25 जनवरी को अपनी भैंस को चारा डालने गयी थी इसी दौरान धर्मेन्द्र उर्फ गुल्लू पुत्र नेकसे लाल महिला को बदनीयती से खींचने लगा। इसके साथ ही आरोपी के भाई देवेन्द्र ने महिला को पकड़ कर महिला को दबोचकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोपियों ने महिला का गाल काट किया। किसी तरह से महिला ने आरोपी को धक्का मार कर बचने के लिए भागी तो आरोपी के परिजन मीरा, बीनू ने महिला को पकड़कर लाठी डंडे, धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर माम...