महाराजगंज, जनवरी 12 -- भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के रहने वाले युवक पर दुष्कर्म करने के प्रयास और वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और घटना का वीडियो बनाकर उसे डराने-धमकाने का प्रयास करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भिटौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी इन्द्रजीत के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...