देवघर, नवम्बर 18 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक महिला ने मोहनपुर प्रखंड के उप प्रमुख पप्पू यादव सहित पांच लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद भी मोहनपुर पुलिस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार के अलावे अन्य कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे सभी आरोपी खूले आम घूम कर केस उठाने का धमकी दिया जा रहा है। जिससे परेशान होकर महिला अपनी फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई। पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर मामले के बारे में जानकारी दी। महिला ने एसपी को बताया कि आरोपी उप प्रमुख पप्पू यादव प्रभावशाली व्यक्ति है। वह लगातार थाना आनाजाना करते रहता है। जिसके कारण मोहनपुर पुलिस उस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि उक्त मामला 10 नवंबर की देर रात की है। करीब ग्यारह बजे महिला अपने घ...