बाराबंकी, जनवरी 27 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुबेहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि रविवार की देर शाम वह एक गांव से अपने घर वापस लौट रही थी। रास्ते में गोसियामऊ गांव निवासी रामराज ने सुनसान जगह पर उसे रोक कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि उसने दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...