सीतापुर, फरवरी 5 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति की महिला के घर घुसकर गांव के ही युवक ने संबंध बनाने से इंकार पर उसको जमीन पर पटक दिया और कपड़े हटा कर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचा विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की थप्पड़ व घूसों से जमकर पिटाई कर दी। शोर सुन लोग बचाने दौड़े तो आरोपी भाग निकला। पति के साथ पीड़िता उलाहना देने गई तो आरोपी, उसकी दो पत्नियों, पिता सहित सात लोगों ने धमकाते हुए दोनों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। जिसके बाद पीड़िता ने आठ माह बाद कोर्ट के आदेश से आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमलापुर क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.