लोहरदगा, मई 13 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी भड़गांव निवासी हुसैन अंसारी के पुत्र सुलेमान अंसारी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि आरोपी 12 मई को रात्रि आठ बजे दरवाजा तोड़ कर महिला के घर में घुस गया और उसके कपड़े खींचने लगा। आरोपी की गंदी हरकत देखते हुए घर से बाहर निकल कर हल्ला करने लगे, तो आस-पास के लोग और महिला के पति ने पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को मामले की सूचना दी। महिला के आवेदन पर सेन्हा थाना कांड संख्या 56/25के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सुलेमान अंसारी को जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सुलेमान अंसारी की गंदी हरकत से गांव की अन्य महिलाएं भी परेशान थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.