गंगापार, नवम्बर 14 -- महिला से दुराचार कर उसका वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मऊआइमा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पति परदेस रहते हैं। घर पर वह, बच्चे और बुजुर्ग ससुर हैं। आरोप है कि एक माह पूर्व गांव का एक व्यक्ति बच्चों और ससुर की गैरमौजूदगी में घर में घुस आया। उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी आए दिन उसके साथ दुराचार करता रहा। 15 दिन पूर्व वह उसके घर फिर आया। दुराचार की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। विवाहिता का आरोप है कि वह भय की वजह से चुप रही। फिर उसने हिम्मत करके सारी बात परिजनों को बताई। जिस पर गुरुवार को परिजन थाने लेकर आए और तहरीर दी। पुलिस ने रूपेश कुमार या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.