अररिया, मार्च 18 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अररिया थाना क्षेत्र में 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना नगर थाना इलाके के एक गांव की है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि शनिवार की दोपहर वह अकेले घर से एक किलोमीटर पश्चिम मक्का खेत मे साग तोड़ने गयी थी। इसी दौरान 25 वर्षीय युवक मो हासिम आया और उसे पीछे से पकड़ कर मक्का खेत के आल पर घसीट कर ले गया। इसके बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब उसे प्यास लगी तो बोला कि मक्का खेत में पानी है पी लो जब वह खेत का पानी पीने से मना किया तो आरोपी ने कहा कि यही पानी पीना होगा। इसके बाद वह वहां से भाग गया। इसके बाद वह अकेली किसी तरह घर आई और गांव के लोगों को सारी बात बताई। इस वारदात की सूचना के ब...