फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- अमृतपुर। एक महिला से दुष्कर्म किया गया और मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस इसमें जांच कर रही है। एक महिला ने एक गांव के रहने वाले धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। इसमें आरोप लगाया है कि उसके साथ बलात्कार किया गया। मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। बैग से कान के झाले व पांच हजार रुपया लेकर जान से मारने की धमकी दी गयी। अब पुलिस इसमें जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...