मथुरा, अप्रैल 29 -- घर में घुसकर महिला के साथ दुराचार करने वाले को एडीजे एफटीसी महिला विरूद्ध अपराध प्रथम सुशील कुमार ने दोषी ठहराया है। सजा के बिंदु पर अदालत में बुधवार (आज) सुनवाई होगी। शासन की ओर से मुकदमे की पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता सुभाष चतुर्वेदी द्वारा की गई। मुकदमे की पैरवी करने वाले सहायक शासकीय अधिवक्ता सुभाष चतुर्वेदी ने बताया कि थाना मांट के एक गांव में 22 अप्रैल 2021 की रात एक महिला अपने घर पर सो रही थी। रात को करीब एक बजे गांव का युवक संजीव उर्फ संजू महिला की छत से कूद कर घर में आया और महिला को बुरी नियत से दबोच लिया। संजू ने महिला के जबरन कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुराचार किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर उसकी बेटी के आने पर संजू वहां से भाग गया। महिला ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे मे अपने जेठ को बताया। जेठ ने इस मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.