फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- पलवल, संवाददाता। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा बैंक से रुपए निकालकर लौट रही एक महिला से 50 हजार रुपए लूटने का मामला प्रकाश में आया है। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि गढ़ी विनोदा गांव की रहने वाली प्रेमवती ने शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर को वह अपनी चचिया सास गुड्डी के साथ शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर घर लौट रही थी। जब वे हथीन से गढ़ी विनोदा जाने वाली सड़क पर पहुंचीं, तो प्रेमवती शौच के लिए सड़क किनारे चली गईं और रुपयों से भरा बैग अपनी चचिया सास गुड्डी को दे दिया। तभी हथीन शहर की तरफ से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और गुड्डी के हाथ से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। महिला ने तुरंत घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.