आगरा, दिसम्बर 15 -- कस्बा खंदौली में सोमवार शाम बैंक से घर लौट रही महिला को बाइक सवार दो शातिरों ने अपना निशाना बनाया। टप्पेबाजी कर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल ठग लिए। थाना खंदौली क्षेत्र के पलटू की प्याऊ (गोविन्दपुर) निवासी 54 वर्षीय अंजू शर्मा पत्नी स्व.अनिल शर्मा कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाने पहुंची थीं। वह खाते में जमा करने के लिए दस हजार रुपये साथ लाई थीं। बैंक में कागजात जमा हो गए, लेकिन रुपये जमा नहीं हो सके। बैंक कर्मियों ने उन्हें अगले दिन आने को कहा। इसके बाद अंजू शर्मा पैदल ही घर लौट रही थीं। जैसे ही वह आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर सीएचसी के पास पहुंचीं, वहां पहले से ही खड़ी बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। टप्पेबाजी कर महिला से दस हजार रुपये की नकदी व सोने के कुंडल उतरवा लिए। वारदात को अंजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.