हमीरपुर, जनवरी 28 -- मौदहा, संवाददाता। नगर में खाना बनाने वाली महिला से टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। नगर के मराठीपुरा निवासी अभिलाषा बेवा दिनेश कुमार नगर में लोगों का खाना बनाकर अपना गुजर बसर करती है। शुक्रवार को जब वह बड़े चौराहा की ओर से खाना बनाकर अपने घर लौट रही थी। तभी पुराने अस्पताल के निकट एक बाइक सवार युवक ने उसका जेवरात व धन-दूना करने का झांसा देकर उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात व 50 हजार कैश मंगाकर अपने कब्जे में करने के बाद साथियों सहित मौके से भाग निकले थे। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश में लगी थी। सोमवार की रात कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने...