मोतिहारी, फरवरी 15 -- मोतिहारी। शहर के मीना बाजार चौक के समीप एक महिला को झांसा देकर झपटमारों ने 30 हजार रुपए छीन लिया। मामले में छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत एएनएम सुशिला देवी ने नगर थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। सुशिला देवी ने बताया कि वह मीना बाजार स्थित एसबीआई के बाजार ब्रांच से 30 हजार रुपए निकाली थी। रुपए निकालकर वह पैदल मीना बाजार जा रही थी। उसके साथ-साथ तीन चार लोग चल रहे थे। जैसे ही वह मीना बाजार के हनुमान मंदिर के समीप पहुंची। तभी उसके कपड़े पर बदमाशों ने कुछ फेंक दिया तथा चापाकल पर जाकर साफ करने के लिए कहने लगे। जब वह चापाकल पर पहुंची तो एक बदमाश चापाकल चलाने लगा। वहीं दूसरा बदमाश कपड़ा पर लगी गंदगी को साफ करने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.