मुंगेर, मई 13 -- तारापुर, निज संवाददाता। धोबई गांव की वृद्ध महिला मंजुला देवी से सोने की बाली ठगी मामले में तारापुर पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को तारापुर के उल्टा स्थान महादेव मंदिर के समीप तीन युवकों ने धोबई गांव की एक वृद्ध महिला से सोने की बाली ठग ली थी। मामले में पीड़ित महिला के पुत्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद अपर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सुल्तानगंज में छापेमारी कर दो अभियुक्तों मंगल कुमार व ऋतिक कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बाली को किसी सोनार से मिलकर गला दिए जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने दो बाइक व दो मोबाइल भी बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.