उरई, जनवरी 2 -- कालपी। कोतवाली के एक मोहल्ले में बीती बुधवार रात कुछ लोगों ने दिव्यांग व्यक्ति से मारपीट कर दी जिस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले को लेकर दिव्यांग पत्नी ने पूर्व विधायक के पुत्र और उसके साथियों पर छेड़छाड़ कर मारपीट करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि 31 दिसंबर की रात कालपी व एक गांव के लगभग दस लोग शराब के नशे में उसके घर में घुस आए और उसके दिव्यांग पति के साथ मारपीट करने लगे। कुछ लोगों ने उसे बुरी नियत से पकड़कर छेड़खानी की। जब उसने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए। महिला का आरोप है कि इन आरोपियों में पूर्व विधायक का पुत्र भी शामिल था। उसी के कहने पर उक्त लोगों ने घटना को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.