प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि दो जून को घर में अकेली थी। घर के लोग खेत में धान की रोपाई के लिए गए थे। मौका देखकर पड़ोसी घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी ने भी अपने परिवार के लोगों व साथियों के साथ बेटे व जेठ के साथ मारपीट की। गांव के लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता के छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.