हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- बिवांर, संवाददाता। पति से तलाक हो जाने पर गांव के युवक ने महिला से संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बिवांर थाना के एक गांव की महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताएं कि 22 नवंबर को राठ के नंदना गांव में शादी हुई थी। 11 दिसंबर को पति से तलाक हो गया है। जिसके चलते गांव का युवक कपिल पुत्र नंदू श्रीवास आए दिन अभद्रता कर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। मोहाल से आने जाने पर युवक छेड़खानी करता है। परिजनों से तीन बार उलाहना देने पर रोक नहीं लगाई। महिला को अपने साथ शादी कर लेने का दबाव बनाते हुए परेशान कर रहा है। शादी न करने पर महिला को उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है। युवक से आहत महिला ने धारा 74, 352, 351 (3) पर थाना में रिपोर...