उरई, फरवरी 20 -- कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने पति के साथ बीती दो फरवरी को अपने पति को साथ लेकर कार से अपने मायके मप्र के थाना दबोह क्षेत्र में एक गांव में जा रही थी। दबोह हाईवे के पास राजकुमार पाल अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और कार में जा रहे दंपती का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट करने लगा। महिला ने जब पति का बीच बचाव किया और मारपीट का विरोध करने लगी तो आरोपितों ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। शिकायती के आधार पर पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नदीगांव शशिकांत चौहान ने बताया कि घटना की जांच के उपरांत आरोपित और उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.