गिरडीह, जनवरी 20 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरगड़गी गांव में आपसी विवाद के दौरान विकलांग युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, महिलाओं से दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ तथा घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लूट लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता पुतुल देवी (उम्र 40 वर्ष), पति संजय दास, निवासी धुरगड़गी, पोस्ट तारा, थाना जमुआ ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर में मौजूद थीं। इसी दौरान उनकी गोतनी राखी देवी के छह माह के बच्चे का इस्तेमाल किया हुआ पैंपर्स घर के पीछे फेंक दिया गया, जिस बात को लेकर गांव के ही छतरू रविदास आग-बबूला हो गए। आरोप है कि छतरू रविदास ने विकलांग युवक पप्पू दास को गाली-गलौज करते हुए बुलाया। इसी बीच कामदेव दास वहां पह...